धरमजगढ़ काष्ठागार में 06 नग सागौन का टीपी काटकर आधे रास्ते में बढ़ा दिया गया 08 नग सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ दोषियों पर एफआईआर दर्ज करायें
रायपुर / छत्तीसगढ़ के वन विभाग में भ्रष्टाचार में धरमजयगढ़ वन मंडल सबसे आगे, जहां भारी मात्रा में जंगल में अतिक्रमण हो रहे है, भारी मात्रा में हांथी मर रहे है,और भारी मात्रा में फर्जीवाड़ा हो रहे हैं। उसी कड़ी में एक घटना धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपों का है जहां पर सीसी कैमरा लगे रहने के बाद भी काष्ठ का पार्सल हो रहा है धड़ल्ले से, डिपो में काम करने वाले एक दैनिक श्रमिक का बोलबाला और जलवा खुलकर सामने आया है।
बड़े ही दबंगई के सांथ खरसिया वन परिक्षेत्र के भालुनारा बेरियर पहुंचकर कर्मचारियों को रजिस्टर बदलने या फिर सफेदा लगाकर सुधारने की नसिहत दे डाला।
जब लकड़ी क्रय करने वाले रेगुलर कर्मचारी,और दैनिक श्रमिक वहां तक भी पहुंच गये ! तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मामला कितना गंभीर है, न जाने बिते कई वर्षों में कहां कहां तक नही पहुंचे होंगे ?
राम नाम जपना पराया माल अपना……
धरमजयगढ़ काष्ठागार डिपों में केवल नाम मात्र का सीसी कैमरा लगा है, लेकिन जबसे लगा है तब से बंद है कुछ दिन चला होगा वो अलग बात है किन्तु विभाग को चुना लगाने के लिये यह कैमरा बंद है!
काष्ठागार डिपों में कार्यरत दैनिक श्रमिक, जो अपनी काली कारामात से धरमजयगढ़ वन मंडल में चारचांद लगा दिये है, किसके राईटिंग से टिपी कटता है,विगत 10 वर्षो का रिकार्ड जांच किया जाये,और उस राइटिंग की जांच के लिये आगरा भेजा जाये जिससे स्पष्ट हो जायेगा कि किसकी कारामात विगत कई वर्षों से चल रहा है।
लकड़ी के किरचा करे घांंव न,
लकड़ी के किरचा करे घाव न!
फोकटे के नौकरी हाबे भाव न,
मुड़ी पिरावे,चाहे कनिंहा पिरावे,
मुड़ी पिरावे,चाहे कनिंहा पिरावे,
इंहा डिपो ले मैं तो नई जांव न,नई जाव न!
धरमजयगढ़ वन काष्ठागार डिपों में सुरक्षा के दृष्टि से सीसी कैमरा लगाये हुए है लेकिन उस कैमरा को बंद रखने का बहुत सारे फायदें भी है। जैसे की वर्तमान में निकाली गई लकड़ी की कोई जानकारी नही !
कैमरा सुरक्षा के लिये लगाया गया है, लेकिन काष्ठागार डिपों में वर्षों से सुरक्षा कर रहे टीपीदार के आंखों कुछ बंच पायेगा , सेटेलाइट से कोई कम नही है उनकी आंखें!
वर्षो से शासकीय मकान को हंथियाये हुए है, क्या उस शासकीय आवास का किराया क्या उसके वेतन से कटौती करता है या विभाग मुफ्त में सारी सुविधाएं दे रहा है!
वह राजसात वाहनों काे खरीदी करने वालों में से एक येसा आदमी है कि कहिये मत,,नीलामी होता था जिसमें का आधे वाहन वह स्वयं कम दर में खरिद लेता था!

टीपी काटने में अंदरूनी खेल चल रहा है, जिसे एक दैनिक श्रमिक बखुबी तरीका से निभा रहा है , न जाने कितने टीपी काटे होंगे,और कितने बार विभाग को चुना लगायें होंगे।
डिपों के मसिहा एक दैनिक श्रमिक जो सागौन के लकड़ी को गोला में परिवर्तन कर देता है, बढ़ोतरी कैसा करता है, और टीपी कैसे काटा जाता है उसके लिये महारत हासिल किये हुए है!
06 नग सागौन लट्टा आधे रास्ते में 08 नग कैसे हो जाता है यह काम एक रेंजर नही कर सकता क्योंकि 02 नग के कारण अपने नौकरी को दांव में नही लगायेगा, लेकिन येसा काम केवल एक दैनिक श्रमिक कर सकता है वो रात के लिये जुगाड़ हो जाये येसा सोंचकर!
काष्ठागार के मसीहा ने पित्रपक्ष में अपने विमान में आरूड़ होकर खरसिया क्षेत्र के भालुनारा बैरियर जा पहुंचे, परंतु भोज नही लग पाया खाली पेट वापस होना पड़ा क्योंकि भालूनारा बैरियर में बने हुए पकवान को समय से पहले दुसरे ने भोग लगा लिया था।
वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ , लापरवाही बरतने वाले उस रेगुलर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करें , फर्जीवाड़ा कर विभाग को चुना लगाने वाले दैनिक श्रमिक को तत्काल कार्य से पृथक करते हुए दोनों के विरूद्ध तत्काल एफआईआर प्रकरण दर्ज कराया जायें!

