सारंगढ़ में वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो का बैठक हुआ संपन्न, नया जिला में एकता का दिखा मिसाल
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के वन विभाग में हलचल जोरो पर है,संघर्षरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सक्रीयता के सांथ एकजुट हो रहे है, लंबित मांगों को लेकर वर्ष 2018 से लगातार संघर्ष करते हुए आ रहे थे। वर्ष 2024 में लगातार 48 दिनों तक अनिश्चित कालीन हड़ताल रहे बड़ी मशक्कत के बाद वन मंत्री जी ने 10 सेवा पूर्ण करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो का आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम लागु करने तथा 02 वर्ष से अधिक सेवा करने वालों को स्थायीकर्मी बनाकर स्थायीकरण किये जाने का आश्वासन दिया गया था।
दिये गये आश्वासन के आधार पर आकस्मिकता कार्यभारित और स्थायीकरण किये जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, आकस्मिकता कार्यभारित को लेकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने 04 सदस्यी टीम का आदेश जारी किया है! छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ पं.क्र.548 जिला सारंगढ़ का बैठक आहुत किया गया जिसमें सभी सदस्य एकजुटता का परिचय देते हुए बैठक को संपन्न किये!
जिलाध्यक्ष कीर्तन चौहान ने समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, कम्प्युटर आपरेटर, वाहन चालक, कार्यालय सहायक, सुरक्षा श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा की आप लोग तन मन के सांथ समर्पित भाव से आप लोगों ने तुता धरना स्थल में 48 दिनों तक डंटे रहे जिसका प्रतिफल आप लोगों को मिलने वाला है।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ में जान फूंकने वाला संघर्षशील, ईमानदार, सबके हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सकुशल नेतृत्वकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के कड़ी मेहनत का प्रतिफल है।
हमारे वन विभाग के मंत्री जी व जितने भी अधिकारी है उन सभी का बहुत बड़ा योगदान भी है जिन लोगों ने दैनिक वेतन वन कर्मचारियो के पिड़ा को समझा और इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उक्त बैठक जिलाध्यक्ष सारंगढ़ के अध्यक्षता में संपन्न किया गया, बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान, सह सचिव मनिराम ठाकुर, जिला सचिव केशव निषाद, उपाध्यक्ष रामकुमार स्वर्णकार, मिडीया प्रभारी रामकुमार साहु,कोषाध्यक्ष रामनिवास साहु, सुनिल यादव,विनोद ईजारदार,कुंजबिहारी पटेल,डमरू पटेल सुरेश यादव कौशल साहु डिलेश्वर यादव घुरवा चौहान परदेशी यादव नरेन्द्र नायक उग्रसेन नायक उत्तम यादव मनोज साहु रामकुमार सिदार प्रताप सिंग सिदार फिरतु विद्या चौहान कमल चौहान श्रीमति नेहा निषाद श्रीमति हेमबाई साहु जितेन्द्र नायक खेंमचंद देवांगन नंदलाल खड़िया सुदामा बैरागी एवं अन्य सैंकड़ो सदस्य उपस्थित रहे।

