बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन्यप्रणी भालू के शिकार करने वाले अपराधियों को वन अमला ने धर दबोचा
रायपुर / महासमुंद जिला के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत अवस्था में मिले भालू , वन मंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय के सकुशल निर्देशन पर वन परिक्षेत्र अधिकारी लोकनाथ ध्रूव ने वन अमला के सांथ पहुंचे तथा मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तालाश वन अमला कर रहा है आरोपियों के पास से मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार, ट्रैक्टर जब्त किया गया है लंबे समय से शिकार को अंजाम देते हुए आ रहे थे।
बता दें कि वन विभाग को मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू की मौत की सूचना मिली थी! मौके पर पहुंचकर टीम ने भालू के शव को बरामद कर खल्लारी परिवृत्त के अवराडबरी वन डिपो भेजा गया !घटनास्थल का मुआयना करने पर टीम को 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जी आई तार लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने की बात पता चली, इसी की चपेट में आने से भालू की मौत हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को दूर ले जाकर रख दिया था!

वन अमले ने जोरातराई , भीखोज और कमारडेरा से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम और चैतराम को गिरफ्तार किया. इनसे सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार और ट्रैक्टर जब्त कर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है!इधर पशु चिकित्सक से भालू का पी एम कराकर अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है!

