स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेवेन्द्र साहू एवं टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा मे किया गया सफल ऑपरेशन
रायपुर / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला के पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में सजगता का परिचय देते हुए डाक्टर रेवेन्द्र साहु ने जच्चा बच्चा के साथ सफलता पूर्वक निकाला गया 1.5 किलो का ट्यूमर !
दरअसल मामला यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नागेश्वर राव व ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तारा अग्रवाल पिथौरा के आदेशानुसार स्त्री रोग विसेषग्य डॉक्टर रेवेन्द्र साहू एवं उनकी टीम जिसमे एनेस्थिसिया डॉ. त्रिलोक नेताम,शिशु रोग विषेसज्ञ डॉ. प्रदीप बिशाल, नर्स स्टॉफ रेखा नाग, उषा ओ टी स्टॉफ देवनारायण मिल्टन के द्वारा 4 गर्भवती महिला का सफलता से सीसेरियन किया गया।
जिसमे एक महिला की शिशु का वजन 2.8 किलो है वही उसी महिला के पेट से करीब 1.5 किलो का लार्ज ओवेरियन सिस्ट एडिनोमा (ट्यूमर ) क़ो भी सफलता पूर्वक निकाला गया इस सीसेरियन से जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है

वही डॉक्टर रेवेन्द्र साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के साथ साथ सप्ताह मे कुछ दिन पिथौरा मे सेवा दे रहे हैं।
पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समय समय पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य कर रहा है।
सफल आपरेशन के लिये पिथौरा क्षेत्रवासियों ने डाक्टर रेवेन्द्र साहु सहित पुरा स्टाप को बधाई दिया!


