कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैंज ने,राम मंदिर में चोरी को लेकर भाजपा पर बोला हमला
रायपुर / राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई: – दीपक बैज
दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के लोग खुद को चौकीदार कहते हैं चौकीदार हैं, तो फिर चोरी कैसे हो गई? उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले में भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं। इसका मतलब इसमें भाजपा का ही हाथ हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठा रही है और भाजपा से जवाब मांग रही है।
दीपक बैज ने कहा राम के भक्ति के आड़ में चोरी करना कहां तक जायज है, वो भी पावन मंदिर से चोरी, चौकीदार के रहते चोरी होना संदेह होता है। जबकी उत्तर प्रदेश भाजपा शासित प्रदेश है जहां पर योगी जैसे सक्रीय मुख्य मंत्री है, योगी और मोदी के रहते हो रहा है चोरी , आगे तो भगवान ही मालिक है।

