15 वें वित्त आयोग की राशि में अनियमितता किये जाने के कारण ग्राम पंचायत नायकबांधा के सचिव को तत्काल प्रभाव से कर दिया गया निलंबित
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें आम जनता घर बैठे शिकायत या अपने समस्याओं का निदान करा पा रहे है, मुख्य मंत्री हेल्पलाइन योजना बेहतर कारगार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई व निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निराकरण करने हेतु जिला प्रशासन निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
हेल्पलाइन 1076 की अनुठी पहल
हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर की तत्कालीन पंचायत सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15 वें वित्त आयोग के राशि से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के 04 कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर रहेगा तथा उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह गुजारा भत्ता देय होगा।
सरकार की कड़ा रूख ने प्रशासनिक क्षेत्रों में हड़कम मचा दिया है, निचले तबके के आम जनों ने राहत की सांस ले रहे हैं।


