खल्लारी विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल सरकारी गाड़ी में 265 लीटर अतिरिक्त डीजल का हेराफेरी
रायपुर / छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, और उनके शासनकाल ही स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है!
दरअसल मामला महासमुंद शासकीय मेडिकल कॉलेज का है जहां पर एक बार फिर वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर सवालों के घेरे में है। मेडिकल कॉलेज की डीन को शासन द्वारा सरकारी वाहन आबंटीत किया गया है जिसका उपयोग निर्धारित नियमों और उद्देश्य से परे रहकर किया जा रहा है!
जबकि सरकारी धन से डीजल पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है,अपनी मनमानी का रौब दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग को खोखला करने का काम किया जा रहा है।

दस्तावेजों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहिने को शासन द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG-02-AU-1763) आवंटित की गई है। इस वाहन के संचालन के लिए शासन ने प्रतिमाह 80 लीटर डीजल की पात्रता निर्धारित की है। शासन के नियमों का तार तार करके खेला गया खेल
शासन के द्वारा निर्धारित की गई प्रति माह 80 लीटर,इस आधार पर जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच 11 माह की अवधि में अधिकतम 880 लीटर डीजल की खपत होना स्वाभाविक थी। लेकिन डीन ने उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार, इसी अवधि में वाहन में 1145 लीटर डीजल की खपत दर्ज की है जो निर्धारित सीमा से 265 लीटर अधिक है।
सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज यह अंतर अब कई सवाल खड़े कर रहे है कि आखिर इतनी अतिरिक्त डीजल खपत किस आधार पर और किन यात्राओं के लिए की गई है।
मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है की मेडिकल कॉलेज के डीन का कार्यक्षेत्र मुख्यतः संस्थान परिसर तक सीमित रहता है।वह नियमित रूप से बाहरी दौरे नही कर सकता किन्तु जिस प्रकार से डीन के वाहन के लिए डीजल खपत किया गया है वह गंभीर जांच का विषय बन गया है!
शासन द्वारा आबंटित सरकारी आवास जो की मेडिकल कॉलेज परिसर से बेहद कम दूरी पर स्थित है। ऐसे में प्रतिमाह निर्धारित सीमा से भी अधिक लगातार डीजल की खपत करना प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों का दावा है कि सरकारी वाहन का उपयोग निजी आवागमन, विशेषकर रायपुर आने-जाने के लिए किए जाने की चर्चा लंबे समय से होती रही है। यदि ऐसा है तो यह सरकारी संसाधनों का केवल मात्र दोहन है! नियमों और वित्तीय अनुशासन का घोतक है , हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर अब तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने सदन में लगाया ध्यानाकर्षण
महासमुंद जिला के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में व्यापक भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बहुत सारी भ्रष्टाचार के मुद्दों को मैंने ध्यानाकर्षण के जरिए सदन चर्चा पर लाया हूँ। महासमुंद मेडिकल कॉलेज में पूर्व में भी मेरे को जो शिकायत प्राप्त हुई थी, उसकी शिकायत मुख्य सचिव से किया हूं। अब महासमुंद मेडिकल कॉलेज में जो डीजल /पेट्रोल की चोरी हो रही है, उसे संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी के उपर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965-66 के तहत कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिये, उचित कार्यवाही किये जाने का मैं मांग करता हूं।


